उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन अपने सदस्यों और प्रदेश के तमाम सीमेंट डीलरों के वाजिब हितों और अधिकारों की रक्षा करती है, उन्हें और सम्रद्ध करने का प्रयास करती है तथा उन्हें निरंतर मजबूत बनाना चाहती है |

एसोसिएशन सीमेंट डीलरों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को हमेशा बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहती है | एसोसिएशन उपभोक्ताओं की संतुष्टि के प्रति सजग रहती है |

संघर्ष हमारा रास्ता है ! एकता हमारा हथियार है !! संगठन हमारी ताकत है !!!

 

मुख्य उद्देश्य :-

  • सीमेंट के कारोबार को सम्रद्ध करना |
  • उपभोक्ताओं के हितों को सुनिश्चित करना |
  • प्रदेश के व्यापारी आन्दोलन के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलना |
  • अन्य व्यापारी संगठनों से निकटता रखना |
  • देश के विभिन्न प्रान्तों में कार्यरत सीमेंट डीलरों के संगठनों के साथ विरादराना सम्बंध बनाना |

मिशन :-

  • उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन विचार -विमर्ष और सलाह के माध्यम से ऐसा सकारात्मक वातावरण बनाना चाहती है जिसमे सीमेंट उत्पादक कंपनियों ,सीमेंट व्यापारियों और सीमेंट उपभोक्ताओं के बीच परस्पर सदभाव और विश्वास कायम हो |
  • उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन सीमेंट व्यापारियों तथा केन्द्र -राज्य सरकारों के बीच सेतु का काम करती है |
  • उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन केन्द्र -राज्य सरकारों तथा अन्य नियामक एजेंसियो के साथ सहयोग करती है ताकि सीमेंट व्यापारियों की क्षमता में वृद्दि हो उनमे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़े , उनका विकास हो तथा उन्हें अधिकाधिक अवसर उपलब्ध हो |